skip to content

[वीडियो] देखिए सैमसंग द्वारा गैलेक्सी जेड फोल्ड2 का दुनिया के सामने अवतरण: अनपैक्ड पार्ट2

04-09-2020

एक सितंबर को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपना दूसरा वर्चुअल अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया – गैलेक्सी जेड फोल्ड2: अनपैक्ड पार्ट2 – जिसमें कंपनी ने तीसरी पीढ़ी का फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च किया जो कि उपभोक्ताओं के मोबाइल अनुभव को एक नई सीमा तक पहुंचाएगा।

इस आयोजन में सैमसंग ने अपना आधुनिकतम फोल्डेबल डिवाइस- गैलेक्सी जेड फोल्ड2 लॉन्च किया जिसने अपनी इस नई श्रेणी को परिभाषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयोजन में दिए गये प्रस्तुतीकरण ने डिवाइस के शानदार डिजाइन और परिष्कृत तकनीक की जानकारी दी, जिन्हें उपयोगकर्ताओं की रोजाना की जिन्दगी में आने वाले अलग-अलग तरह की आवश्यकताओं के लिहाज से तैयार किया गया है। इसके अलावा इसी दौरान जबर्दस्त गैलेक्सी जेड फोल्ड2 थॉम ब्राउने एडिशन को भी पहली बार जनता के सामने लाया गया।

यदि आप 1 सितंबर को संपन्न हुए इस अद्भुत आयोजन में शामिल होने से वंचित रह गये, तो आपके लिए यह मौका एक बार फिर लेकर हम आए हैं। नीचे प्रस्तुत वीडियो पर क्लिक कर आप इस आधुनिकतम डिवाइस के बारे में और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं और साथ ही यह भी जान सकते हैं कि गैलेक्सी जेड फोल्ड2: अनपैक्ड पार्ट2 में आपने क्या मिस किया।

top