[वट्स कुकिंग] इस वीकेंड अपने चाहने वालों के लिए बनाएं स्विज़ रोल्स

28-07-2020
Share open/close

 

कुछ मीठे का मूड है? हम आपके मन की बात को समझ गये हैं। इसीलिए इस शुक्रवार हम  आपके लिए एक ऐसी शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जो बहुत सारी समृद्धि और इतिहास से की गवाह है- होममेड स्विस रोल। माना जाता है कि यह मिष्टान्न सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में बना, न कि स्विटजरलैंड में, जैसा कि कई लोगों को इसके नाम से भ्रम हो जाता है। इस मखमली मिठाई के और भी कई नाम हैं- स्विस लॉग, रोल केक, क्रीम रोल।  भारत में इसे जैम रोल के रूप में भी जाना जाता है।

 

लेकिन यहां इसके बारे में एक मजेदार तथ्य भी है, जो आपको जानना चाहिए!  स्विस रोल का पहला नुस्खा न्यूयॉर्क में 1852 में एक पत्रिका के दिसंबर संस्करण में प्रकाशित हुआ। और इसके लगभग 170 साल बाद, हम आपके साथ इसे बनाने का तरीका साझा कर रहे हैं, जिसे अपने सैमसंग स्मार्ट ओवन में बना कर आप परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं।

नुस्खा देखेः

पकाने का समय: 8 मिनट |  मात्रा: 200-250 ग्राम

सामग्री:

 

मैदा: 80 ग्राम

कंडेंस्ड मिल्क: 100 ग्राम

मक्खन: 50 ग्राम

सोडा बाई-कार्बोनेट: 1/8 चम्मच

बेकिंग पाउडर: ½ चम्मच

दूध: ½ कप

वनिला सार: ½ चम्मच

मिक्स फ्रूट जैम: 2 बड़ा चम्मच

 

 पकाने की विधिः

 

1. हॉट-ब्लास्ट फंक्शन के साथ 130 डिग्री सेल्सियस पर अवन को पहले से गरम करें

 

2. 8 इंच के चौकोर केक टिन में अच्छे से चिकनाई लगा लें। बेकिंग पाउडर और सोडा के साथ मैदा को इसमें छान लें

 

3. एक कटोरे में कंडेंस्ड मिल्क और मक्खन मिला लें। इसे अच्छी तरह मिला लें और इसमें मैदा, और एसेंस को इतना मथें कि यह चम्मच से एकरूपता के साथ ऊपर से नीचे गिर सके

 

4. ट्रे के नीचे बटर पेपर रखें और उस पर तैयार सामग्री को डालें

 

5. इसे निचले खाने में डालें। जब माइक्रोवेव में बीप की आवाज हो, तो मेन्यू में कुक का चयन करें

 

6. केक को दूसरे बटर पेपर पर निकालें

 

प्रोडक्ट्स > घरेलु उपकरण

ग्राहक सेवा से संबंधित शिकायतों के लिए, samsung.com/in/support पर जाएं।
मीडिया से जुड़ी जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें corpcommindia@samsung.com

सैमसंग के बारे में ताज़ा ख़बरें देखें

अधिक जानकारी के लिए यहां पढें
Top