[वट्स कुकिंग]: इस वीकेंड लिट्टी-चोखा के साथ लीजिए प्रादेशिक परंपरा का स्वाद

14-08-2020
Share open/close

इस शुक्रवार हम भारत के पूर्व में स्थित इस राज्य, बिहार के व्यंजन का नुस्खा साझा कर रहे हैं। माना जाता है कि प्राचीन मगध साम्राज्य में यह व्यंजन पारंपरिक भोजन का एक मुख्य भाग हुआ करता था। लेकिन अब यह देश भर के खाने के शौकीनों का पसंदीदा है, जिसमें लोग अपनी रुचि अनुसार अलग-अलग प्रयोग करते रहते हैं। जी हां, यह लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है- लिट्टी चोखा, जो तैयार होता है भुने हुए बैंगन और सत्तू के साथ (सोने पर सुहागा यह कि यह पकवान सेहतमंद है और पेट को ठंडा रखता है।)

 

इसे पकाने का नुस्खा देखें और इस सप्ताहांत अपने सैमसंग स्मार्ट ओवन में पकाएं

पकाने का समय: 28 मिनट मात्रा: चोखा के साथ 7 से 10 लिट्टी

 सामग्री

आटा: 1½ कप

दही: 1 कप

नमक: स्वादानुसार

 भरने के लिए

सत्तू: 1 कप

अदरक: 1 इंच का टुकड़ा

लहसुन कटा हुआ: 1 इंच का टुकड़ा

लौंग: 4

हरी मिर्च कटी हुई: 2

ताजा धनिया पत्ती (कटी हुआ): ½ कप

कैरम के बीज: 1 चम्मच

प्याज के बीज: ½ चम्मच

नमक: स्वादानुसार

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

 

चोखे के लिए

आलू: 4 मध्यम आकार के (उबाल कर मसल लें)

बैंगन: 1 मध्यम आकार का (उबाल कर मसल लें)

धनिया: 1 चम्मच

सूखी लाल मिर्च: 2

लहसुन: 3-4 दाने (कुचले हुए)

हरी मिर्च कटी हुई: 3-4

धनिया पाउडर: 1 चम्मच

जीरा पाउडर: 1 चम्मच

अमचूर पाउडर: 1 चम्मच

नमक: स्वादानुसार

 खाना पकाने की विधि:

  1. आटे में नमक और दही मिलाएं और नरम आटा गूंथ लें
  2. कुछ समय के लिए आटा को छोड़ दें
  3. भरने के लिए, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, कैरम बीज, प्याज के बीज, नमक और नींबू के रस को पानी के साथ सत्तू में मिलाएं।
  4. आटे को नींबू के आकार में गोल करें और अपनी उंगलियों से छोटी पूरियों की तरह फैलाएं
  5. भरने के लिए तैयार मिश्रण में से थोड़ा छोटी पूरी के बीच में रख कर उसे चारों तरफ से उठाते हुए गेंद की तरह गोल बनाएं
  6. उबले हुए आलू, बैंगन, लाल मिर्च, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, कुचले हुए धनिया के बीज, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर को अच्छी तरह मिलाएं और उसमें नमक डालें
  7. एक क्रस्टी प्लेट पर ब्रश से कुछ तेल लगाएं और प्लेट के एक तरफ 7 लिट्टी और दूसरी तरफ चोखा रख कर तेल से ब्रश करें और स्टार्ट बटन दबाएं
  8. जब MWO दूसरी बार बीप करे, तो चोखा निकालें और स्टार्ट बटन को फिर से दबाएं
  9. जब बीप की आवाज आ जाए, तब लिट्टी को निकालकर घी में डुबोएं और चोखे के साथ गर्मागर्म परोसें

 

 

[To explore a world of delectable recipes, download Samsung My Recipes app on your smartphone]

प्रोडक्ट्स > घरेलु उपकरण

ग्राहक सेवा से संबंधित शिकायतों के लिए, samsung.com/in/support पर जाएं।
मीडिया से जुड़ी जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें corpcommindia@samsung.com

सैमसंग के बारे में ताज़ा ख़बरें देखें

अधिक जानकारी के लिए यहां पढें
Top