skip to content

[वीडियो] गैलेक्सी जेड फोल्ड2: आधिकारिक परिचयात्मक फिल्में और लाइफस्टाइल तस्वीरें

04-09-2020

1 सितंबर को अपने गैलेक्सी फोल्ड2: अनपैक्ड पार्ट-2 इवेंट पर, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने दर्शकों को अभिभूत करने वाले तमाम विवरणों के साथ अपना आधुनिकतम डिवाइस गैलेक्सी जेड फोल्ड2 लॉन्च किया।

गैलेक्सी जेड फोल्ड2 न सिर्फ अपने से पहले वाले डिवाइस की तुलना में ज्यादा बड़े स्क्रीन के साथ आ रहा है – यह एक एक ऐसी विशेषता जो डिवाइस को खोलते ही इसे आकर्षण का केंद्र बना देता है, बल्कि इसमें 120 हर्ट्ज की अधिकतम स्क्रीन रिफ्रेश रेट, एक बहुपयोगी फ्लेक्स मोड भी है और यह बहुत आराम से आपकी हथेलियों में फिट भी आ सकता है।

गैलेक्सी जेड फोल्ड2 की मुख्य विशेषताओं और सुविधाओं के बारे में और जानने के लिए नीचे दिए गये आधिकारिक परिचयात्मक वीडियो पर एक नजर डालिये।

इन परिचयात्मक फिल्मों के साथ सैमसंग ग्लोबल न्यूजरूम ने लाइफस्टाइल तस्वीरों की एक शृंखला भी विकसित की है जिसका उद्देश्य गैलेक्सी जेड फोल्ड2 को और भविष्य के इस बेहतरीन उत्पाद की कार्यशीलता को प्रदर्शित करना है।

top