skip to content

सिरकाली से थेनी तक: Samsung DOST के साथ तमिलनाडु के युवा अपने पहले कदम से बड़े सपनों की ओर बढ़ रहे हैं

13-10-2026

11 अक्टूबर तक तमिलनाडु में 450 से अधिक युवाओं को काम से जोड़ा गया; Samsung का 2026 में देशभर में 13,000 युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का लक्ष्य

डिजिटल लर्निंग और व्यावहारिक अनुभव के मेल से युवा सीख रहे हैं संवाद, ग्राहकों से जुड़ने और कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने के हुनर

नौकरी की पहली सीढ़ी चढ़कर युवा अब आगे की पढ़ाई, परिवार की जिम्मेदारियों और अपना कारोबार शुरू करने जैसे बड़े सपनों को साकार करने की दिशा में बढ़ रहे हैं

Samsung DOST Sales: युवाओं को रिटेल क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार करने की Samsung की इस प्रमुख पहल के जरिए उन्हें सीखने, काम करने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिल रहा है

सिरकाली के बेनाडिक्ट एंट्रूस ने डिप्लोमा पूरा किया है। अब वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए पैसे बचा रहे हैं और भविष्य में सेफ्टी इंजीनियर बनने के अपने सपने की ओर बढ़ रहे हैं। थेनी के मरीश्वरन पी. के लिए नौकरी का पहला अनुभव अपने परिवार का सहारा बनने का जरिया है। वहीं, डिंडीगुल के कवियारासन बी. अपने भविष्य के कारोबार की तैयारी में जुटे हैं और काम करते हुए व्यापार की बारीकियां सीख रहे हैं।

इन युवाओं के सपने अलग-अलग हैं, लेकिन उनकी मंजिल की ओर बढ़ने का एक रास्ता साझा है—Samsung DOST Sales। युवाओं को रिटेल क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार करने की Samsung की इस प्रमुख पहल के जरिए उन्हें सीखने, काम करने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिल रहा है।

Samsung DOST का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना और उन्हें भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में डिजिटल माध्यमों से सीखने के साथ-साथ वास्तविक रिटेल स्टोर में काम करने का अनुभव भी मिलता है। यहां युवा ग्राहकों से बातचीत करना, उनकी जरूरतों को समझना, उत्पादों की जानकारी देना और कामकाज की बारीकियां सीखते हैं। ये ऐसे हुनर हैं, जो उन्हें नौकरी में आगे बढ़ने के साथ-साथ जीवन में अपने बड़े सपनों को पूरा करने का आत्मविश्वास भी देते हैं।

11 अक्टूबर तक तमिलनाडु में Samsung DOST के तहत 450 से अधिक युवाओं को काम से जोड़ा जा चुका था। वर्ष 2026 में इस कार्यक्रम के जरिए देशभर में 13,000 युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का लक्ष्य है। अब तक देशभर में कुल 9,349 युवाओं को काम से जोड़ा जा चुका है।

बेनाडिक्ट एंट्रूस: पढ़ाई से करियर तक का सफर

सिरकाली के बेनाडिक्ट के लिए Samsung DOST उनके मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा और सेफ्टी इंजीनियर बनने के लंबे सफर के बीच एक अहम कड़ी बन रहा है। काम के साथ उन्हें पेशेवर दुनिया को करीब से समझने का मौका मिल रहा है। साथ ही, मिलने वाली आर्थिक सहायता उन्हें परिवार की मदद करने और आगे की पढ़ाई के लिए बचत करने में सहारा देती है।

“DOST मुझे पढ़ाई से आगे बढ़कर पेशेवर दुनिया को समझने में मदद कर रहा है। यहां जो अनुभव मिल रहा है, वह मेरे लिए बहुत कीमती है। साथ ही, मिलने वाली आर्थिक सहायता से मैं अपने परिवार की मदद कर पा रहा हूं और अपने भविष्य के सपनों की दिशा में भी आगे बढ़ रहा हूं,” बेनाडिक्ट एंट्रूस ने कहा।

कवियारासन बी: नौकरी से सीखकर अपना कारोबार शुरू करने का सपना

डिंडीगुल के कवियारासन का सपना सब्जियों, फलों और मेवों के निर्यात का अपना कारोबार शुरू करना है। वह जानते हैं कि कारोबार खड़ा करने के लिए केवल एक अच्छा विचार ही काफी नहीं होता, बल्कि ग्राहकों को समझना और व्यापार की बारीकियां सीखना भी जरूरी है। Samsung DOST के जरिए वह इन्हीं बातों को करीब से समझ रहे हैं, ताकि आज का अनुभव कल उनके अपने कारोबार की नींव बन सके।

“मेरा सपना सब्जियों, फलों और मेवों के निर्यात का अपना कारोबार शुरू करना है। Samsung DOST के जरिए मैं सीख रहा हूं कि कारोबार कैसे चलता है और ग्राहकों की जरूरतों को कैसे समझा जाता है। मैं पहले रिटेल क्षेत्र में अनुभव हासिल करना चाहता हूं, ताकि आज सीखी गई बात


ताकि आज सीखी गई बातें भविष्य में अपना कारोबार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में मेरे काम आएं,” कवियारासन बी. ने कहा।

मरीश्वरन पी: परिवार की खुशियों में अपना भविष्य तलाशते एक युवा

थेनी के मरीश्वरन के लिए यह अवसर सिर्फ पहली नौकरी पाने तक सीमित नहीं है। उनके लिए इसका मतलब है अपने पिता का सहारा बनना, अपनी बहन का भविष्य सुरक्षित करने में मदद करना और अपने परिवार को बेहतर जीवन देना। उनके लिए काम का हर दिन अपने इन सपनों के थोड़ा और करीब पहुंचने का एक नया कदम है।

“Samsung DOST के साथ उठाया गया हर कदम मुझे अपने सपने के करीब ले जाता है। मैं अपने पिता का सहारा बनना चाहता हूं, अपनी बहन का भविष्य सुरक्षित करना चाहता हूं और अपने परिवार को एक बेहतर जिंदगी देना चाहता हूं,” मरीश्वरन पी. ने कहा।

यास्मिन एस: झिझक से आत्मविश्वास तक का सफर

इंटरनेशनल बिजनेस में बी.कॉम. की पढ़ाई पूरी करने के बाद यास्मिन एस. Samsung DOST से जुड़ीं। शुरुआत में उन्हें ग्राहकों से बात करने में झिझक होती थी। लेकिन रोजाना ग्राहकों से बातचीत करने और उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक उत्पादों की जानकारी देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। इस अनुभव के दौरान वह Samsung के 10 से अधिक मोबाइल फोन की बिक्री पूरी करने में भी योगदान दे चुकी हैं।

“जब मैंने यह सफर शुरू किया था, तब लोगों से बात करने में मुझे झिझक होती थी। आज मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। हर ग्राहक से बातचीत और हर बिक्री मुझे आगे बढ़ने, कुछ नया सीखने और खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा देती है,” यास्मिन एस. ने कहा।

तमिलनाडु के इन युवाओं की कहानियां बताती हैं कि सही अवसर, व्यावहारिक प्रशिक्षण और समय पर मिलने वाला सहयोग किसी युवा के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकते हैं। किसी के लिए यह आगे की पढ़ाई का रास्ता है, किसी के लिए परिवार की जिम्मेदारियां निभाने का सहारा, तो किसी के लिए अपना कारोबार शुरू करने की तैयारी।

हर बड़े सपने की शुरुआत अक्सर एक छोटे कदम से होती है। Samsung DOST के जरिए ये युवा अपनी पहली नौकरी को सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। आज वे काम के साथ सीख रहे हैं, जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और अपने सपनों को आकार दे रहे हैं, ताकि आने वाले कल में वे न सिर्फ अपने लिए, बल्कि अपने परिवार के लिए भी नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकें।

top