सैंमसंग ने भारत में प्रीमियम Galaxy डिवाइस तक पहुँच बढ़ाने के लिए ‘Certified Re-Newed’ प्रोग्राम पेश किया

11-05-2026
Share open/close

सैंमसंग ने भारत में अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस प्रोग्राम के ज़रिए कंपनी प्रीमियम Galaxy स्मार्टफ़ोन तक लोगों की पहुँच बढ़ा रही है। यह एक ऐसा ऑफ़र है जिसे कंपनी का पूरा समर्थन हासिल है और इसमें पक्की क्वालिटी, परफ़ॉर्मेंस और अच्छी कीमत का मेल मिलता है।

 

यह प्रोग्राम ग्राहकों के लिए रीफ़र्बिश्ड Galaxy डिवाइस (जिनमें फ़्लैगशिप और मिड-रेंज मॉडल शामिल हैं) कम कीमतों पर उपलब्ध कराता है। साथ ही, यह Samsung के भरोसे, सुरक्षा और यूज़र अनुभव के मानकों को भी बनाए रखता है।

 

Certified Re-Newed प्रोग्राम की शुरुआत से यह पता चलता है कि सैंमसंग प्रीमियम टेक्नोलॉजी तक पहुँच बढ़ाने, ज़्यादा टिकाऊ प्रोडक्ट लाइफ़साइकल को बढ़ावा देने और रीफ़र्बिश्ड डिवाइस की श्रेणी में लोगों का भरोसा मज़बूत करने पर लगातार ध्यान दे रहा है।

 

“सैंमसंग में, हम अपनी टेक्नोलॉजी तक लोगों की पहुँच बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। साथ ही, हम उस क्वालिटी और भरोसे को भी बनाए रख रहे हैं जिसकी उम्मीद ग्राहक Galaxy डिवाइस से करते हैं। Certified Re-Newed प्रोग्राम इसी सोच को दिखाता है। इसके ज़रिए हम लोगों को ज़्यादा किफ़ायती कीमतों पर प्रीमियम अनुभव पाने का एक भरोसेमंद ज़रिया दे रहे हैं”, सैंमसंग India के D2C Business और Corporate Marketing के प्रमुख और Vice President सुमित वालिया ने कहा।

 

सैंमसंग का भरोसा, पक्की क्वालिटी के साथ

Certified Re-Newed प्रोग्राम के तहत आने वाले सभी डिवाइस एक पूरी तरह से इन-हाउस रीफ़र्बिश्मेंट प्रक्रिया से गुज़रते हैं। इस प्रक्रिया में बारीकी से जाँच, काम करने की क्षमता की टेस्टिंग और सॉफ़्टवेयर की जाँच शामिल होती है। इन डिवाइस को सैंमसंग के असली पुर्ज़ों का इस्तेमाल करके ठीक किया जाता है और फिर नए बॉक्स में पैक किया जाता है।

 

हर डिवाइस को रीसेट किया जाता है ताकि यह पक्का हो सके कि उसमें से सारा डेटा पूरी तरह से मिट गया है। साथ ही, इसमें सॉफ़्टवेयर के नए अपडेट भी दिए जाते हैं, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल करने लायक बना रहता है। Certified Re-Newed डिवाइस पर एक साल की मैन्युफ़ैक्चरर वारंटी मिलती है, जो नए Galaxy स्मार्टफ़ोन पर मिलने वाली वारंटी जैसी ही होती है।

 

उपलब्धता

सर्टिफाइड री-न्यूड डिवाइस 06 मई, 2026 से Samsung.com और Samsung Shop ऐप के ज़रिए पूरे भारत में उपलब्ध होंगे।

मीडिया कॉर्नर > प्रेस रिलीज़

प्रोडक्ट्स > मोबाइल फोन

ग्राहक सेवा से संबंधित शिकायतों के लिए, samsung.com/in/support पर जाएं।
मीडिया से जुड़ी जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें corpcommindia@samsung.com

सैमसंग के बारे में ताज़ा ख़बरें देखें

अधिक जानकारी के लिए यहां पढें
Top