skip to content

सैमसंग ने गैलेक्सी टैब S12 सीरीज की कीमत और खास ऑफर्स पेश किए

06-10-2026

सैमसंग ने आज बताया कि उसकी गैलेक्सी टैब S12 सीरीज 7 अक्टूबर से भारत में उपलब्ध होगी। ग्रे और सिल्वर रंगों में आने वाले गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा और टैब S12+ सैमसंग का अब तक का सबसे सक्षम और वर्सेटाइल टैबलेट एक्सपीरियंस देते हैं। इनमें अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ नए स्तर की परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और लेटेस्ट गैलेक्सी एआई मिलता है।

प्रोडक्टिविटी के लिए बने

गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा और टैब S12+ में बड़े डायनैमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले हैं, जिनकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है। इसके अलावा इन टैब्स का विजन बूस्टर फीचर रियल टाइम में ब्राइटनेस एडजस्ट करता है, ताकि हर तरह की रोशनी में विजुअल चटख दिखें और देखने में आराम रहे।

14.6-इंच वाले अल्ट्रा और 12.6-इंच वाले प्लस मॉडल में यूजर्स मल्टी विंडो लेआउट में स्क्रीन को तीन हिस्सों में बांटकर आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। जैसे, वे एक साथ लेक्चर स्ट्रीम कर सकते हैं, एआई असिस्टेंट इस्तेमाल कर सकते हैं और सैमसंग नोट्स में नोट्स ले सकते हैं।

सिर्फ 5.1mm पतला गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा सैमसंग का अब तक का सबसे पतला गैलेक्सी टैब है, जबकि 5.3mm का गैलेक्सी टैब S12+ भी लगभग उतना ही पतला है। दोनों डिवाइस में कम बिजली खपत वाला 3nm प्रोसेसर है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले 61% तेज एनपीयू प्रोसेसिंग, 19% तेज सीपीयू परफॉर्मेंस और 17% बेहतर जीपीयू पावर देता है। इससे क्रिएटिव प्रोजेक्ट रेंडर करने या लेक्चर और नोट्स के साथ मल्टीटास्किंग जैसे भारी कामों में भी परफॉर्मेंस स्मूद रहती है।

ऑल-डे बैटरी अल्ट्रा में 23 घंटे तक1 और प्लस में 21 घंटे तक चलती है। 45W अडैप्टर से बैटरी सिर्फ 95 मिनट में 0% से 100% तक चार्ज हो जाती है। नए डिजाइन वाला 3D वेपर चैंबर गर्मी को असरदार तरीके से बाहर निकालता है, ताकि लंबे इस्तेमाल के दौरान भी परफॉर्मेंस भरोसेमंद बनी रहे।

मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार की गई गैलेक्सी टैब S12 सीरीज को वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह अलग-अलग हालात में भी टिकाऊ बनी रहती है।

4-चैनल स्पेशियल ऑडियो से साउंड और बेहतर हुआ है, जो स्ट्रीमिंग, ट्यूटोरियल या एडिटिंग के दौरान रिच और इमर्सिव अनुभव देता है। दोनों मॉडल के साथ सटीक इनपुट के लिए एर्गोनॉमिक एस पेन मिलता है। प्रो कीबोर्ड कवर से प्रोडक्टिविटी और बढ़ाई जा सकती है। यह इन टैब्स को प्रोफेशनल वर्कस्टेशन में बदल देता है। इसमें गैलेक्सी एआई की भी दी गई है, जिससे एआई असिस्टेंट तक तुरंत पहुंचा जा सकता है।

ऐप्स से भरपूर

वन यूआई 9 के साथ एंड्रॉयड 17 पर चलने वाली गैलेक्सी टैब S12 सीरीज में कामकाज आसानी से संभालने के लिए गैलेक्सी एआई दिया गया है। नोट असिस्ट रियल टाइम में नोट्स का सारांश बनाता है। वहीं, गूगल एआई प्रो के छह महीने के ट्रायल से जेमिनी इस्तेमाल करने का मौका मिलता है, जिससे किसी भी बात को तुरंत समझा जा सकता है और विषयों में गहराई तक उतरा जा सकता है।

सैमसंग ब्राउजर खुले टैब्स का सारांश बनाकर और काम के सोर्स सामने लाकर रिसर्च को आसान बनाता है। प्रो-ग्रेड इमेज एडिटिंग के लिए एडोबी फोटोशॉप पहले से इंस्टॉल आता है। गुडनोट्स एक साल के फ्री एक्सेस के साथ साफ-सुथरी नोट-टेकिंग की सुविधा देता है, जबकि लूमाफ्यूजन से 66% की छूट पर प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियो एडिटिंग की जा सकती है। क्लिप स्टूडियो पेंट डिजिटल आर्ट के लिए सटीक ड्रॉइंग टूल्स देता है, जिसके साथ छह महीने का ट्रायल और पहले सब्सक्रिप्शन पर 20% की छूट मिलती है। आर्कसाइट रफ स्केच को सटीक सीएडी ड्रॉइंग में बदल देता है। एक्सक्लूसिव फायदों में फोटोशॉप मोबाइल प्लान का चार महीने का फ्री एक्सेस और सब्सक्रिप्शन पर छूट शामिल हैं।

गैलेक्सी टैब S12 सीरीज को सात बार तक के ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग केयर+ व्यापक कवरेज देता है, जिसमें गलती से हुए नुकसान की मरम्मत और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है।

स्पेसिफिकेशन

 गैलेक्‍सी टैब S12 अल्‍ट्रागैलेक्‍सी टैब S12+
डाइमेंशन208.5 x 326.3 x 5.1 mm187.8 x 289.5 x 5.3 mm
वजन692 g (Wi-Fi), 695 g (5G)553 g (Wi-Fi), 555 g (5G)
ओएसAndroid 17, One UI 9Android 17, One UI 9
डिस्प्ले14.6-inch, 2960 x 1848, 120Hz, Dynamic AMOLED 2X12.6-inch, 2800 x 1752, 120Hz, Dynamic AMOLED 2X
ब्राइटनेसPeak 1600 nits / HBM 1000 nitsPeak 1600 nits / HBM 1000 nits
एपीMediaTek Dimensity 9500MediaTek Dimensity 9500
मेमोरी और स्टोरेज12GB + 512GB, 12GB + 256GB, microSD up to 2TB12GB + 512GB, 12GB + 256GB, microSD up to 2TB
बैटरी/चार्जिंग11600 mAh / 45W10600 mAh / 45W
नेटवर्क और कनेक्टिविटी  5G, Wi-Fi 7, Bluetooth v6.05G, Wi-Fi 6E, Bluetooth v6.0
कैमराRear: 13 MP + 8 MP ultra-wide  Front: 12 MP ultra-wideRear: 13 MP Front: 12 MP ultra-wide
साउंड  Quad Speaker (4-channel Spatial Audio)Quad Speaker (4-channel Spatial Audio)
एस पेनS Pen In-boxS Pen In-box
ड्यूरेबिलिटीIP68
सिमDual SIM (pSIM + eSIM)

उपलब्धता और ऑफर

गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी टैब S12+ की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है। गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा के प्रो कीबोर्ड कवर की कीमत 27,999 रुपये और गैलेक्सी टैब S12+ के प्रो कीबोर्ड कवर की कीमत 26,499 रुपये है।

दोनों मॉडल 12GB रैम और 256GB या 512GB स्टोरेज विकल्प के साथ Wi-Fi और 5G वेरिएंट में आएंगे। ये 7 अक्टूबर से सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, पार्टनर स्टोर्स, Samsung.com और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

मॉडलकनेक्टिविटीमेमोरी/स्टोरेजकीमत
गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्राWiFi12GB/256GB149999 रुपये
WiFi12GB/512GB169999 रुपये
5G12GB/256GB164999 रुपये
5G12GB/512GB184999 रुपये
गैलेक्सी टैब S12+WiFi12GB/256GB129999 रुपये
WiFi12GB/512GB149999 रुपये
 5G12GB/256GB144999 रुपये
 5G12GB/512GB164999 रुपये

ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर

गैलेक्सी टैब S12 सीरीज को ग्राहकों की पहुंच में लाने के लिए सैमसंग चुनिंदा चैनलों पर कई फायदे दे रहा है:

  • 5,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक*
  • 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस2
  • मल्टी-बाय फायदे
    ○
    टैब + स्मार्टफोन (Fold8/Ultra / Flip8 / S26Ultra/+ /S25Ultra/+) साथ खरीदने पर 15,000 रुपये की छूट3
    ○
    वियरेबल (Buds4/Pro) + टैब साथ खरीदने पर 15% की छूट
    ○
    एक्सेसरी (प्रो कीबोर्ड कवर) + टैब साथ खरीदने पर 30% की छूट
  • सहयोगी बैंकों और एनबीएफसी पार्टनर्स के जरिए 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआइ

प्रोटेक्टमैक्स

बेफिक्री के लिए गैलेक्सी टैब के मालिक सैमसंग केयर+ सर्विस “प्रोटेक्टमैक्स” चुन सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड क्लेम, ग्लोबल कवरेज और चुनने के लिए कई प्लान (4) मिलते हैं:

  • 2 साल का कॉम्प्रिहेंसिव प्लान, जो एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर करता है
  • 1 साल का एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्लान
  • 1 साल का स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान
  • 1 साल का एक्सटेंडेड वारंटी प्लान

गैलेक्सी फॉरएवर

सैमसंग ने पहली बार गैलेक्सी टैब के लिए गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम भी पेश किया है, जिससे ये ग्राहकों के लिए और सुलभ व किफायती बनेंगे। यह पहल सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और Samsung.com पर सैमसंग फाइनेंस+ के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए है। इसमें 12,499 रुपये के गैलेक्सी फॉरएवर पैक के साथ एक्सटेंडेड ओनरशिप का विकल्प मिलता है।

दो साल के इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक डिवाइस की कीमत का 75% और गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम फीस 24 ईएमआई में चुकाकर गैलेक्सी टैब S12 अल्ट्रा और गैलेक्सी टैब S12+ के मालिक बन सकते हैं। यह प्रोग्राम पात्र ग्राहकों को डिवाइस ओनरशिप और अपग्रेड के व्यवस्थित विकल्प देता है, जिनमें पहले से तय रेजिडुअल-वैल्यू के फायदे शामिल हैं।

इससे ग्राहक नीचे दी गई बायबैक वैल्यू4 के आधार पर 24 महीने से पहले भी अपना डिवाइस लौटा या अपग्रेड कर सकते हैं:

  • 11 से 13 महीने: 40% का एश्योर्ड बायबैक
  • 14 से 24 महीने: 25% का एश्योर्ड बायबैक

गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम में सैमसंग केयर+ भी शामिल है, जो गलती से हुए नुकसान और लिक्विड डैमेज से दो साल तक की सुरक्षा देता है, और इसके लिए कोई क्लेम प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती। यानी ग्राहकों को सैमसंग केयर+ अलग से खरीदने की जरूरत नहीं, क्योंकि यह पैकेज का हिस्सा है।

  1. आदर्श लैब टेस्ट परिस्थितियों में ↩︎
  2. ये ऑफर एक साथ नहीं मिलेंगे और इन्हें आपस में जोड़ा नहीं जा सकता ↩︎
  3. कीमत चुने गए प्लान के हिसाब से अलग होती है ↩︎
  4. नियम और शर्तें लागू ↩︎
top