सैमसंग ने भारत में 100% बीस्पोक एआई एयर कंडीशनर्स लाइनअप की घोषणा की, लॉन्च किये 23 मॉडल
सैमसंग की बीस्पोक एआई रेंज तेज कूलिंग, बिजली की बचत, आसान रखरखाव और स्मार्टथिंग्स कनेक्टिविटी प्रदान करती है

सैमसंग, भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, ने आज 100% बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर्स के अपने 2026 लाइनअप को लॉन्च किया। इस नई रेंज में अलग-अलग सेगमेंट में 23 मॉडल हैं, जिसमें 4 स्टार एयर कंडीशनर्स को भी शामिल किया गया है।
यह नया लाइनअप भारतीय घरों और जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसमें एडवांस्ड एआई टेक्नोलॉजी, प्रीमियम डिज़ाइन और स्मार्ट कनेक्टिविटी का संगम है। ये प्रोडक्ट शानदार आरामदायक कूलिंग देता है, जिसमें इंटेलिजेंट कूलिंग, एनर्जी एफिशिएंसी और ह्यूमिडिटी मैनेजमेंट के साथ-साथ प्रिवेंटिव मेंटेनेंस भी शामिल है।
बीस्पोक एआई विंडफ्री रेंज सैमसंग के उस फोकस को दर्शाती है जो इनोवेशन के माध्यम से रोज़मर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाता है – वह भी ज्यादा स्मार्ट, अधिक कुशल और सहज होम-कूलिंग अनुभव के साथ।
घुफरान आलम, वाइस प्रेसिडेंट, डिजिटल एप्लायंसेज, सैमसंग इंडिया ने कहा, “हमारे नए बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर लाइनअप के साथ, हमने होम कूलिंग को फिर से परिभाषित किया है, यह के साथ ही असली कम्फर्ट देता है। उपभोक्ता एआई एनर्जी मोड के माध्यम से बिजली की 30% तक बचत कर सकते हैं, साथ ही उन्हें स्मार्टथिंग्स के जरिए स्मार्ट कनेक्टिविटी और स्मार्टथिंग्स होम केयर के साथ प्रिवेंटिव मेंटेनेंस भी मिलेगा। हमारी नई रेंज भारत की जलवायु चुनौतियों से निपटने वाले इनोवेशन के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
असली कम्फर्ट के लिए बनाई गई एआई से चलने वाली रेंज
2026 बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर्स में उन्नत एआई -आधारित इनोवेशन्स का उपयोग किया गया है जोकि कमरे की स्थितियों, उपयोग पैटर्न और यूजर की प्राथमिकताओं का विश्लेषण करके लगातार आराम और कुशलता के साथ कूलिंग प्रदान करते हैं। सैमसंग की विंडफ्री कूलिंग टेक्नोलॉजी ठंडी हवा के झोंकों को खत्म करती है, क्योंकि यह हज़ारों माइक्रो एयर होल्स के माध्यम से हवा को धीरे-धीरे फैलाती है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव के बिना समान रूप से ठंडा माहौल बनता है।
इसके अलावा, एआई फास्ट और विंडफ्री कूलिंग+ ज़रूरत के अनुसार कूलिंग प्रदान करता है। जब तेज़ कूलिंग की आवश्यकता होती है, तो सिस्टम फास्ट कूलिंग मोड को एक्टिवेट करके कमरे का तापमान जल्दी कम करता है। एक बार कम्फर्ट का इच्छित लेवल प्राप्त हो जाने पर, यह विंडफ्री या ड्राई कम्फर्ट मोड में स्विच हो जाता है ताकि आदर्श स्थितियों को बनाए रखा जा सके और ओवरकूलिंग से बचा जा सके।
एआई एनर्जी मोड के साथ बिजली की बचत
भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण खरीदारी विचारों में से एक को संबोधित करते हुए, नए लाइनअप में एआई एनर्जी मोड है, जो कूलिंग परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करके 30% तक बिजली की बचत प्रदान करता है। यह सीखे गए उपयोग पैटर्न के आधार पर कंप्रेसर ऑपरेशन, तापमान सेटिंग्स और कूलिंग इंटेंसिटी को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है लेकिन आराम से कोई समझौता नहीं होता।
4-स्टार मॉडलों की पेशकश से सैमसंग के एनर्जी-एफिशिएंट पोर्टफोलियो का विस्तार किया गया है, जो उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प देते हैं और साथ ही पर्यावरण की रक्षा करते हुए बिजली के उपयोग को सपोर्ट करते हैं।
स्मार्टथिंग्स के साथ स्मार्टर लिविंग
नई रेंज में सैमसंग के स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम को शामिल किया गया है, जो सहज नियंत्रण, ऑटोमेशन और प्रोएक्टिव केयर को सक्षम बनाती है, जिससे सुविधा और दक्षता दोनों बढ़ती है। यूजर्स स्मार्टथिंग्स ऐप के माध्यम से अपने एयर कंडीशनर्स को दूर से मैनेज कर सकते हैं। क्विक रिमोट फीचर की मदद से स्मार्टफोन से ही पावर, तापमान, मोड और एयरफ्लो को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
मैप व्यू फीचर घर का विजुअल रिप्रेजेंटेशन प्रदान करता है, जिससे विभिन्न स्पेस में कूलिंग को मॉनिटर और कंट्रोल करना आसान हो जाता है। वेलकम और अवे केयर के साथ, एयर कंडीशनर्स यूजर की मौजूदगी के आधार पर बुद्धिमानी से कूलिंग को एडजस्ट करते हैं – यह घर पर होने पर आराम सुनिश्चित करते हैं और बाहर होने पर बिजली की खपत को ऑप्टिमाइज़ करते हैं।
लाइनअप को स्मार्ट फॉरवर्ड सर्विस का सपोर्ट मिला है, जो सॉफ्टवेयर अपडेट्स के माध्यम से नए फीचर्स, सिक्योरिटी अपडेट्स और अतिरिक्त एआई क्षमताएं प्रदान करता है।
एप्लायंस केयर और आसान रखरखाव के लिए, एयर कंडीशनर्स स्मार्टथिंग्स होम केयर को सपोर्ट करते हैं जोकि स्मार्टथिंग्स इकोसिस्टम के अंदर एक व्यापक एप्लायंस मैनेजमेंट सर्विस है। यह एयर कंडीशनर्स को स्वचालित रूप से उनके ऑपरेशनल स्टेटस की निगरानी करने, असामान्यताओं का पता लगाने और तुरंत नोटिफिकेशन भेजने में सक्षम बनाता है।
एआई-आधारित डायग्नोसिस के समर्थन वाली इस सर्विस में एप्लायंस उपयोग पैटर्न की जानकारी, एक्सेसरीज़ रिप्लेसमेंट की जरूरत होने पर अलर्ट, और खरीद लिंक्स भी शामिल हैं, जिससे मेंटेनेंस सरल और बेहतरहो जाता है।
नया लाइनअप बिक्सबी, एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ भी कम्पैटिबल है, जो हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल प्रदान करता है और आपको वास्तव में एक कनेक्टेड तथा पर्सनलाइज्ड होम कूलिंग अनुभव मिलता है।
भारत की पसीने और उमस भरी गर्मियों के लिए ड्राई कम्फर्ट
2026 बीस्पोक एआई विंडफ्री एयर कंडीशनर्स भारत के बारिश और मानसून सीज़न के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं और इनमें ड्राई कम्फर्ट टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जो कमरे को बहुत ज्यादा ठंडा किये बगैर बुद्धिमानी से ह्यूमिडिटी (उमस) को मैनेज करती है। ह्यूमिडिटी सेंसर्स और स्मार्ट रेफ्रिजरेंट फ्लो कंट्रोल का उपयोग करके, ड्राई कम्फर्ट अतिरिक्त नमी को हटाता है और आरामदायक तापमान बरकरार रखता है, जिससे उच्च ह्यूमिडिटी वाली स्थितियों में भी ताज़गी भरा आराम मिलता है।
यह इनडोर एयर क्वॉलिटी में सुधार करता है, चिपचिपाहट को कम करता है और लंबे समय तक उमस से भरे मौसम के दौरान कम्फर्ट देता है।
कीमत और उपलब्धता
सैमसंग की टिकाउपन और विश्वसनीयता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, इस रेंज में प्रमुख कंपोनेंट्स पर 5 साल की व्यापक वारंटी और एआई इन्वर्टर कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी दी गई है, जो लंबे समय तक मन को सुकून प्रदान करती है।
बीस्पोक एआई एयर कंडीशनर्स की नई रेंज की कीमत 32,490 से शुरू हैं और यह प्रमुख रिटेल आउटलेट्स तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जिसमें फ्लिपकार्ट, अमेज़न और Samsung.com शामिल हैं।
प्रोडक्ट्स > घरेलु उपकरण
मीडिया कॉर्नर > प्रेस रिलीज़
ग्राहक सेवा से संबंधित शिकायतों के लिए, samsung.com/in/support पर जाएं।
मीडिया से जुड़ी जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें corpcommindia@samsung.com