COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों, सैमसंग पे का उपयोग करके पीएम केयर फंड में दें योगदान
03-04-2020
सैमसंग COVID-19 के खिलाफ इस लड़ाई में आप सभी के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इसका समर्थन करने के लिए आपको सक्षम करने के हमारे प्रयास में, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित पीएम केयर फंड के लिए सीधे दान की अनुमति देने के लिए अपने सैमसंग पे प्लेटफॉर्म को अपडेट किया है।

यदि आप सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं और सैमसंग पे यूजर हैं, तो अब आप सीधे सैमसंग पे में पीएम केयर फंड विकल्प पर क्लिक करके सीधे पीएम केयर फंड में योगदान कर सकते हैं।
पीएम केयर फंड में लेनदेन सरकार द्वारा समर्थित तत्काल वास्तविक समय भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या UPI द्वारा संचालित होता है।