skip to content

[DIY] अपने सैमसंग स्मार्ट टीवी में बिक्सबी को शुरू करने और इस्तेमाल करने का तरीका

13-07-2021

अपने स्मार्टफोन में ध्वनि सहायक (वॉयस असिस्टेंट) को एक निर्देश भर देकर अपना काम करवाना हम सबको पसंद है। यह हमारा काम आसान कर देता है, नहीं? तो क्या यह मजेदार नहीं होगा यदि आप अपने स्मार्ट टीवी को भी अपनी आवाज से नियंत्रित कर सकें?

सैमसंग स्मार्ट टीवी में एक ध्वनि सहायक पहले से निर्मित होता है जो आपको अपना स्मार्ट टीवी सिर्फ आवाज से नियंत्रित करने की सुविधा देता है। कई तरह के मेन्यु को स्क्रॉल करने की बजाय अब कोई मूवी खोजने या मौसम के बारे में जानने के लिए आपको सिर्फ अपने टीवी को यह बताना है कि आप क्या चाहते हैं।

अपने सैमसंग स्मार्ट टीवी में बिक्सबी ध्वनि सहायक को शुरू करने और उसे इस्तेमाल करने के लिए निम्नलिखित आसान से निर्देशों का पालन कीजिए:

पार्ट I: अपनी आवाज रजिस्टर कीजिए

  • रिमोट पर वॉयस आइकॉन को दबाइए और वॉयस वेक-अप फंक्शन को चालू कर लीजिए
  • एक वॉयस ID तैयार करने के लिए स्टार्ट सेलेक्ट कर लीजिए
  • अपनी स्क्रीन पर दिख रहे वाक्य को बोलिये
  • अपने रिमोट पर वॉयस बटन को दबा कर थोड़ी देर होल्ड कीजिए, अपनी स्क्रीन पर दिख रहे वाक्य को बोलिए, और फिर वॉयस बटन को छोड़ दीजिए

अब, बिक्सबी आपकी आवाज को पहचान सकेगा।

पार्ट II: बिक्सबी को कैसे इस्तेमाल करें?

  • तरीका 1: आप “हाय बिक्सबी” कह कर बिक्सबी को सक्रिय कर सकते हैं। जब बिक्सबी सक्रिय हो जाता है, तब स्क्रीन पर बिक्सबी आइकॉन उभरता है और रिमोट पर LED में लाल रोशनी होती है। यूजर और रिमोट के बीच सही दूरी 1.5 मीटर है।
  • तरीका 2: आप रिमोट पर वॉयस बटन दबा कर भी बिक्सबी को शुरू कर सकते हैं। बटन को दबा कर होल्ड कीजिए और निर्देश देने के बाद बटन को छोड़ दीजिए।

एक्सप्लोर नाउः यदि आप एक्सप्लोर नाउ सेलेक्ट करेंगे, तो आप बिक्सबी की सभी सेवाओं को देख सकते हैं।

top