[इनविटेशन] गैलेक्सी A इवेंट 2019
18-03-2019

आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हों, हम चाहते हैं कि हमारी हर तरह की इंटरैक्शन वैसी हो जैसी एक दूसरे के सामने बैठ कर की जाती है। हम अपने एक्सपीरियंस उसी समय आपके साथ शेयर करना चाहते हैं जिस समय वह हो रहे होते हैं।
10 अप्रैल को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा अपने लेटेस्ट गैलेक्सी A डिवाइस का अनावरण किया जाएगा, जिन्हें आजकल के लाइव युग को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इन्हें बैंकॉक, मिलान, और साओ पाउलो में पेश किया जाएगा।
इस दिन के इवेंट को लाइव देखने के लिए news.samsung.com/bharat या news.samsung.com/in/ पर क्लिक करें।