[फोटो] सैमसंग फैन्स के लिए मज़ेदार रहा गैलेक्सी S10+ का सुपर पावरफुल लॉन्च
12-03-2019
गैलेक्सी इनोवेशन के 10 साल और सैमसंग गैलेक्सी S10 लाइन के भारत में सफल लॉन्च का जश्न मनाने के लिए सैमसंग इंडिया ने नई दिल्ली में होटल पुलमैन में एक रोमांचक फैन पार्टी का आयोजन किया। और इस जश्न में चार चांद लगाने का काम किया सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के आईटी एंड मोबाइल कम्युनिकेशंस डिविज़न के अध्यक्ष और सीईओ, डीजे कोह की उपस्थिति ने, जिन्होंने सैमसंग गैलेक्सी S10 लाइन को भारत में पेश किया। सैमसंग फैन्स श्री कोह से मिलने के लिए और सैमसंग स्मार्टफ़ोन के अपने प्यार के बारे में बात करने के लिए बेहद उत्साहित थे।

सैमसग फैन्स अपने दोस्तों और परिवार के साथ सेल्फी लेते हुए

अपनी सेल्फी की पिक्चर क्वॉलिटी देखकर सैमसंग फैन्स ‘सैमसंग रॉक्स’ केहने से खुद को रोक ना पाए

फैन पार्टी पर कैमरा के लिए पोज़ देते सैमसंग फैन

सैमसंग के आईटी और मोबाइल कम्युनिकेशंस के प्रेसि़डेंट और सीईओ, डीजे कोह ने सफेद टीशर्ट पहने अपने फैन्स को निराश नहीं किया, जो उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते थे। यह एक बड़ा सैमसंग परिवार है।