फ्लिपकार्ट पर आया सैमसंग कार्निवाल, चुनिंदा सैमसंग प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे इंस्टेंट डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स
12-06-2018
सैमसंग अपने चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, आकर्षक बैंक ऑफर्स और स्पेशल ईएमआई स्कीम देने के लिए फ्लिपकार्ट पर लेकर आया है सैमसंग कार्निवाल। तीन दिन का सैमसंग कार्निवाल 12 से 14 जून 2018 तक चलेगा।
कार्निवाल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी S8+ 10,000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 43,990 रुपए में खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा, जबकि गैलेक्सी S8 को 12,000 रुपए की छूट के बाद 37,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी On Nxt 64GB और 16GB वेरिएंट को क्रमश: 7,000 रुपए और 2009 रुपए की छूट के साथ 10,900 रुपए और 8,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग का दूसरा सबसे ज़्यादा बिकने वाला मिड-रेंज बेस्ट-सेलिंग स्मार्टफोन, गैलेक्सी J3 Pro 1800 रुपए की छूट के बाद 6,690 रुपए में खरीदा जा सकेगा। कार्निवाल के उत्साह को और बढ़ाते हुए, गैलेक्सी On5 स्मार्टफोन 2,991 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 5,999 रुपए में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, ‘सैमसंग में सभी ऑफर्स और इनीशियेटिव उन प्रोडक्ट्स और सेवाओं को आगे लाने की दिशा में शुरू किए जाते हैं, जो हमारे उपभोक्ताओं को खुशी दें। सैमसंग कार्निवाल ऐसा ही एक इनीशियेटिव है और इस कार्निवाल के दौरान हमारे पास चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स, स्पेशल ईएमआई स्कीम और इंस्टेंट डिस्काउंट होंगे जो उपभोक्ताओं को उनके पसंदीदा सैमसंग प्रोडक्ट्स को खरीदने और उनका आनंद उठाने का मौका देंगे।’
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर भी ऑफर्स देते हुए कार्निवाल के दौरान, सैमसंग का 32 इंच 32J4003 फ्लैट HD टीवी 10,901 रुपए की बचत पर उपलब्ध होगा। इस सीज़न में गर्मियों को कूल बनाने के लिए सैमसंग ने उपभोक्ताओं के लिए रेफ्रिजरेटर्स पर भी खास ऑफर्स पेश किए हैं। सैमसंग का 324लीटर- ऑटो डिफ्रॉस्ट और डिजिटल इनवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट कन्वर्टिबल 5 इन 1 रेफ्रिजरेटर, 5,860 रुपए की आकर्षक बचत के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
फ्लिपकार्ट के सीनियर डायरेक्टर अयप्पन राजगोपाल ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट ने हमेशा ग्राहकों को बेहतरीन प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया है। साथ ही हमने हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएं और किफायती हों। सैमसंग कार्निवल एक ऐसी पेशकश है जो शानदार ऑफर्स के साथ बेहतरीन प्रोडक्ट्स प्रदान करेगा।’
फ्लिपकार्ट पर सैमसंग कार्निवाल के तहत, उपभोक्ता चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट, स्पेशल ईएमआई स्कीम और आकर्षक बैंक ऑफर्स हासिल कर सकते हैं।
पार्टनर ऑफर्स
इंस्टेंट डिस्काउंट: HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट*। ईएमआई ट्रांज़ैक्शन पर भी लागू। *T&C Apply