skip to content

15 दिसंबर से सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे बेहतरीन ऑफर्स, फ्लिपकार्ट लेकर आया ‘न्यू पिंच डेज़’ सेल

14-12-2017

भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड सैमसंग इंडिया ने ई-कॉमर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत उपभोक्ता फ्लिपकार्ट की ‘न्यू पिंच डेज़’ सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स की सीरीज़ पर आकर्षक डील्स का लाभ उठा सकेंगे। 15 दिसम्बर से शुरू होने वाली तीन दिन की इस सेल के दौरान उपभोक्तओं को ऐसी कीमतों पर सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स उपलब्ध होंगे जैसी कीमतें पहले कभी पेश नहीं की गईं।

‘न्यू पिंच डेज़’ सेल के दौरान सैमसंग Galaxy ‘On’ सीरीज़ का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन, सैमसंग Galaxy On Nxt (64 जीबी), 6000 रुपये की छूट के साथ सिर्फ 11,900 रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा। इसी तरह सैमसंग का बेस्ट-सेलर फ्लैगशिप फोन सैमसंग Galaxy S7, एक्सचेंज करने पर मिलने वाले 5000 रुपये के अतिरिक्त छूट के साथ 29,990 रुपये की बेहद ही आकर्षक कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

साथ ही गैलेक्सी Galaxy J3 Pro और Galaxy On5 भी ऑफर पर होंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को HDFC के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने पर तुरंत 10% कैशबैक भी मिलेगा।

सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेन्ट श्री संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, ‘हमें खुशी है कि त्योहारों के इस सीज़न में खुशियां बांटने के लिए हम आकर्षक ऑफर्स, एक्सचेंज स्कीम्स और कैशबैक के लुभावने ऑफर्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से उपभोक्ता आसानी से अपने पसंदीदा सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स खरीद पाएंगे।’

top