सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2018: द कैमरा. रीइमैजिन्ड.
25-01-2018

अगर एक फोटो हज़ारों शब्दों के बराबर है, तो गैलेक्सी परिवार के लेेटेस्ट सदस्य के पास कहने को बहुत कुछ है। 25 फरवरी को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अपने अगली पीढ़ी के गैलेक्सी डिवाइस को पेश करेगा, जो कैमरे की फिर से कल्पना करता है और पलों को साझा करने के तरीके को भी फिर से परिभाषित करता है।
सैमसंग के आने वाले डिवाइस का लॉन्च Galaxy Unpacked celebration के साथ, 25 फरवरी 2018 को भारतीय समय अनुसार रात 10.30 बजे, मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान किया जाएगा। Barcelona Unpacked celebration की लाइव स्ट्रीमिंग सैमसंग इंडिया न्यूज़रूम (https://news.samsung.com/in/) और सैमसंग भारत न्यूज़रूम (https://news.samsung.com/bharat/) पर की जाएगी।