skip to content

सैमसंग इंडिया ने बरगंडी रेड कलर में लॉन्च किया लिमिटेड-एडिशन गैलक्सी S8

09-04-2018

सैमसंग इंडिया ने आज अपनी बेहद कामयाब फ्लैगशिप गैलेक्सी S8 को शानदार बरगंडी रेड कलर में लॉन्च किया है। रॉयल और क्लासी बरगंडी रेड कलर एडिशन, फ्लैगशिप के बेहतरीन फीचर्स के साथ ही पेश किया गया है।

नया रंग – बरगंडी रेड – निश्चित रूप से एक शो स्टॉपर है। यह स्मार्टफोन उपभोक्ताओं का स्टाइल स्टेटमेन्ट तो साबित होगा ही साथ ही फोन की खूबसूरती को एक अलग ही स्तर पर ले जाएगा।

सैमसंग इंडिया के जनरल मैनेजर, आदित्य बब्बर ने कहा, ‘गैलेक्सी S8 अपने लॉन्च के एक साल बाद भी बेस्टसेलर बना हुआ है। गैलेक्सी S8 का लिमिटेड एडिशन आपको सबसे अलग बनाएगा। बरगंडी रेड एडिशन कंस्यूमर्स को पसंद आएगा और उन्हें अपने पर्सनल स्टाइल को एक्सप्रेस करने का मौका देगा।’

गैलेक्सी S8 सैमसंग के शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन इनोवेशन्स लाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोगों की जीवन में बदलाव लाता है। यह स्मार्टफोन अपने बेज़ल-लैस, डुअल ऐज इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ उपभोक्ताओं को सिनेमा जैसा अनुभव प्रदान करके स्टाइल को फिर से परिभाषित करने का काम करता है। डिवाइस डिफेन्स ग्रेड सिक्योरिटी वाले मोबाइल पेमेन्ट सर्विस सैमसंग पे, सर्वश्रेष्ठ लो-लाइट कैमरा और वर्चुअल असिस्टेन्ट, बिक्सबी के साथ आता है।

गैलेक्सी S8 का बरगंडी रेड एडिशन सभी लीडिंग रिटेल स्टोर्स पर 49,990 रुपये की कीमत पर 10,000 रुपये के अतिरिक्त पेटीएम कैशबैक के साथ उपलब्ध है।

बरगंडी रेड कलर के लॉन्च के बाद अब गैलेक्सी S8 शानदार रंगों मिडनाइट ब्लैक, मैपल गोल्ड, ऑर्किड ग्रे और बरगंडी रेड में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी S8 का बरगंडी रेड एडिशन 13 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

top