सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर शुरु हुआ समर फेस्ट, 22 से 28 मई तक मिलेंगी आकर्षक डील्स
22-05-2018
सैमसंग इंडिया ने अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर ‘सैमसंग ऑनलाइन शॉप’ पर ‘समर फेस्ट 2018’ को शुरू करने की घोषणा की है। यह फेस्ट 22 मई से 28 मई 2018 तक चलेगा।
इस मेगा सेल की शुरुआत सैमसंग मोबाइल्स, टेलीविजन, एयर कंडीशनर्स, माइक्रोवेव, वियरेबल्स और मोबाइल एक्सेसरीज़ पर एक्सक्लूसिव डील्स के साथ होगी। पहली बार सेल के दौरान सैमसंग की कंपनी, हरमन के हरमन कारडन और जेबीएल ऑडियो प्रोडक्ट्स भी मौजूद होंगे।

सैमसंग ऑनलाइन शॉप (https://shop.samsung.com/in) पर रोज़ाना सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज़ के चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर स्पेशल डील्स दी जाएंगी।
सेल के दौरान सिटीबैंक द्वारा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड से लेनदेन करने पर 10% कैशबैक दिया जाएगा।
सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट, श्री संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, ‘उपभोक्ताओं के लिए सैमसंग समर फेस्ट की घोषणा करने पर हमें बहुत खुशी है। सेल के दौरान हम उपभोक्ताओँ को आकर्षक ऑफर्स, ईएमआई और कैशबैक ऑप्शन्स देंगे, जिनसे उन्हें अपने पसंदीदा सैमसंग प्रोडक्ट्स को खरीदने का और आनंद उठाने का मौका मिलेगा।’
सैमसंग समर फेस्ट ऑफर्स
अनरियल डील्स: सेल के दौरान रोज़ाना सुबह 11 बजे से सभी श्रेणियों के चुनिंदा प्रोडक्ट्स को विशेष कीमतों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
50:50 एक्सेसरीज़ स्टोर: रोज़ाना शाम 7 बजे से सैमसंग एक्सेसरीज़ की रेंज पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट होगी।
पार्टनर ऑफर्स: समर फेस्ट सेल के दौरान खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं को फूडपांडा द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट वाउचर्स दिए जाएंगे।
लकी ड्रॉ: सेल के दौरान खरीदारी करने वाले सभी उपभोक्ताओं के लिए एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 से भी ज़्यादा सैमसंग स्कूप स्पीकर्स दिए जाएंगे।
सैमसंग का ऑफिशियल ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन, सैमसंग शॉप, सैमसंग प्रोडक्ट्स की वाइड रेंज जैसे स्मार्टफोन, टेलीविजन, होम अप्लायंस, मेमोरी और आईटी प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी और पूरे भारत में प्रोडक्ट डिलिवर करने की सुविधा देता है।
‘‘सैमसंग शॉप’ की एक झलक:
उपभोक्ताओं की जरूरतों के हिसाब से उनके लिए बेहतर प्रोडक्ट खोजने में मदद करने के उद्देश्य से सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर को पहले से ज़्यादा रोमांचक, सहज और प्रयोग करने में आसान बनाया गया है
पूरे देश में सभी ऑर्डर की फ्री डिलीवरी
कई लीडिंग क्रेडिट कार्ड्स और बजाज फिनसर्व कार्ड पर साल भर की आकर्षक नो कॉस्ट ईएमआई फाइनेंसिंग स्कीम
क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और सीओडी सहित भुगतान के विभिन्न विकल्पों पर पूरे साल की आकर्षक नो–कॉस्ट ईएमआई फाइनेंसिंग स्कीम उपलब्ध
डिलाइट डिलीवरी– नज़दीकी सैमसंग प्लाज़ा पर अपॉइंटमेंट द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर करने के 24 घंटे के अंदर डिलिवरी सुनिश्चित की जाती है, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की फ्री डिलीवरी भी इसमें शामिल है
ग्राहकों को खरीदने में निर्णय लेने या सैमसंग प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सैमसंग प्रोडक्ट एक्सपर्ट के साथ लाइव चैट की सुविधा उपलब्ध
नया सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने के दौरान पुराने स्मार्टफोन पर बेहतर एक्सचेंज ऑफर– कैशीफाई द्वारा संचालित
कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए साल के 365 दिन सैमसंग प्रोडक्ट्स पर एक्सक्लूसिव डील्स के लिए एक स्पेशल ऑफर सेक्शन