skip to content

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हो जाएं तैयार, सैमसंग लेकर आया है स्पेशल एनिवर्सरी ऑफर्स की भरमार

25-09-2017

सैमसंग इंडिया ने अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्‍टोर सैमसंग शॉपपर अपने मूल्यवान उपभोक्ताओं के लिए स्‍पेशल एनिवर्सरी ऑफर्स देने की घोषणा की है।

सैमसंग शॉप (https://shop.samsung.com/in) पर ये स्पेशल एनिवर्सरी सेल 25 सितंबर से 30 सितंबर, 2017 तक चलेगी, जहां उपभोक्‍ताओं को सैमसंग प्रोडक्ट्स पर ढेर सारे आकर्षक ऑफर्स दिए जाएंगे।

उपभोक्‍ताओं को इस सेल के दौरान सैमसंग मोबाइल्‍स, टेलीविजन, वियरेबल्‍स, आईटी उत्‍पाद, मोबाइल सर्विस पैक और ऑडियो एक्सेसरीज़ पर एक्‍सक्‍लूसिव डील्स दी जाएंगी।

साथ ही इस स्पेशल सेल के दौरान ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से सैमसंग शॉप पर लेन देन करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत अतिरिक्‍त कैशबैक दिया जाएगा।

सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, ऑनलाइन बिज़नेस, श्री संदीप सिंह अरोरा ने कहा, ‘सैमसंग शॉप हमारे उन उपभोक्‍ताओं के लिए एक वन स्टॉप ऑनलाइन स्‍टोर है, जो सैमसंग के लेटेस्ट गैजेट्स और एक्सेसरीज़ खरीदना पसंद करते हैं। हमें अपनी सालगिरह पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स पर ऐसे खास ऑफर्स देकर खुशियां बांटने पर बेहद खुशी है। फ्री डिलिवरी, नो कॉस्‍ट ईएमआई फाइनेंसिंग स्‍कीम और लाइव चैट जैसे स्पेशल फीचर्स के साथ हम अपने मूल्‍यवान उपभोक्ताओं को इसी तरह बेहतरीन अनुभव प्रदान करते रहेंगे।’

सैमसंग का आधिकारिक ऑनलाइन शॉपिंग डेस्टिनेशन, सैमसंग शॉप, सैमसंग प्रोडक्ट्स की वाइड रेंज जैसे स्‍मार्टफोन, टेलीविजन, होम अप्‍लायंस, मेमोरी और आईटी प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी और पूरे भारत में प्रोडक्ट डिलिवर करने की सुविधा देता है।

सैमसंग शॉप की एक झलक

उपभोक्‍ताओं की जरूरतों के हिसाब से उनके लिए बेहतर प्रोडक्ट खोजने में मदद करने के उद्देश्‍य से सैमसंग इंडिया ने अपने ऑनलाइन स्‍टोर पर बहुत सारी इनोवेटिव ग्राहक केंद्रित सेवाएं पेश की हैं।

पूरे देश में सभी ऑर्डर की फ्री डिलीवरी

कई प्रमुख क्रेडिट कार्ड और बजाज फि‍नसर्व कार्ड पर साल भर की आकर्षक नो कॉस्‍ट ईएमआई फाइनेंसिंग स्‍कीम

साल भर की आकर्षक नो कॉस्‍ट ईएमआई फाइनेंसिंग स्‍कीम कई तरह के भुगतान विकल्प जैसे क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग और सीओडी के साथ उपलब्‍ध

नज़दीकी सैमसंग प्‍लाज़ा पर अपॉइंटमेंट द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर करने के 24 घंटे के अंदर डिलिवरी सुनिश्चित की जाती है, कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स की फ्री डिलीवरी भी इसमें शामिल है

ग्राहकों को खरीदने में निर्णय लेने या सैमसंग प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सैमसंग प्रोडक्‍ट एक्‍सपर्ट के साथ लाइव चैट की सुविधा उपलब्ध

नया सैमसंग स्‍मार्टफोन खरीदने के दौरान पुराने स्‍मार्टफोन पर बेहतर एक्‍सचेंज ऑफर

कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए साल भर सैमसंग प्रोडक्ट्स पर एक्‍सक्‍लूसिव डील्स के लिए एक स्‍पेशल ऑफर सेक्‍शन

top