सैमसंग के कर्मचारियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए उठाए कदम, धरती को हरा-भरा बनाने का है मिशन
19-06-2019
पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और दुनियाभर से लोग धरती को हराभरा बनाने वाली गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। सैमसंग ने हमेशा अपने कर्मचारियों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रयास किए हैं। इस साल भी देश भर के सैमसंग कार्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया और कर्मचारियों की बड़ी संख्या ने इनमें हिस्सा लिया।

SIELS चेन्नई में आयोजित किया गया ईको-फ्रेंडली फैशन शो

SIELS चंडीगढ़ के कर्मचारी
एसआरआई-दिल्ली में प्लास्टिक और डिजिटल वेस्ट जागरूकता कार्यक्रम और एक सफाई अभियान के साथ गतिविधियों की शुरुआत की गई। तपती गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लेते हुए सफाई में जुट गए।


सफाई अभियान में भाग लेते हुए SRI-D के कर्मचारी
हरित क्षेत्र को बढ़ाने और पर्यावरण स्थिरता में सुधार लाने के लिए वॉलंटियर्स ने अपने आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाए। कर्मचारी लगाए गए पौधों की नियमित रूप से देखभाल करेंगे और उनका ख्याल रखेंगे।
बेंगलुरु के आरएंडडी इंस्टीट्यूट की टीम ने इन गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लॉबी में एक क्रिएटिव DIY स्टेशन स्थापित किया गया। कर्मचारियों को रोज़ाना इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने उत्पाद जैसे टी-शर्ट और प्लास्टिक बोतल समेत कई उत्पाद रीसाइकिल, रीयूज और रिपर्पज़ करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

SRI-B में पुराने टी-शर्ट से बैग बनाते हुए
यहां एक सीड बॉल गतिविधि का भी आयोजन किया गया, जहां कर्मचारियों को पत्तेदार सब्ज़ियों और पौधों के बीजों को मिट्टी और खाद के साथ मिलाकर एक बॉल बनाना सिखाया गया। यह सीड बॉल एक अनुकूलित वातावरण में एक पूरे पौधे के रूप में जन्म ले सकती है।

SRI-B की सीड बॉल एक्टिविटी
कर्मचारियों की रचनात्मकता, फोटोग्राफी और पेंटिंग प्रतियोगिता के समय पूर चरम पर देखी गई, जिसके चलते बदलाव लाने की कर्मचारियों की उत्सुकता को साफ तौर पर देखा जा सकता था। देशभर के सैमसंग कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए ई-वेस्ट अभियान आयोजित किया गया, जहां उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट देने पर बदले में पौधे तोहफे में दिए गए। इस अभियान में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों ने भाग लिया।

SRI-N के कर्मचारी सफाई अभियान से जुड़े

SIELS कोलकाता में बच्चों के लिए आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिता
सैमसंग के सभी कार्यालयों में इस दौरान एक चीज़ सभी गतिविधियों में एक समान थी- बदलाव लाने का जुनून। जागरूक करने वाले वीडियो और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ, कर्मचारियों ने पर्यावरण के लिए अपनी रोज़ाना की गतिविधियों में ईको-फ्रेंडली होने का एक वादा किया। आखिरकार, यह हमारा ग्रह है और हम इसके लिए जिम्मेदार हैं।