skip to content

Watch: पार्किंसंस से जूझ रहे लोगों के लिए बेहतर सपोर्ट खोजने पर Rogue की पहल

06-10-2026

मिलिए चेन्नई, तमिलनाडु की ‘रोग’ (Rogue) टीम से, जो सैमसंग ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’ 2026 की टॉप 20 टीमों में से एक है।

मनोज कुमार, जेना आर और क्रिसविन विलियम डी ‘न्यूरोस्ट्राइड’ (NeuroStride) विकसित कर रहे हैं। यह AI-पावर्ड पहनने योग्य डिवाइस (वियरेबल) है, जो पार्किंसंस के कारण होने वाली अनैच्छिक कंपन (tremors) और मांसपेशियों की जान-बूझकर की गई हरकत के बीच अंतर करने और टारगेटेड इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन देने का काम करता है।

देखें कि टॉप 20 में जगह बनाना इस टीम के लिए क्या मायने रखता है और वे कैसे असिस्टिव वियरेबल टेक्नोलॉजी में नई संभावनाओं को तलाशने की उम्मीद करते हैं।

top