Watch: सोमाट्रेस की कहानी – सुरक्षित और स्मार्ट ट्रेनिंग के आइडिया से टॉप 20 तक का सफ़र
08-10-2026
मिलिए सोमाट्रेस (Somatrace) से, जो ‘सैमसंग सॉल्व फ़ॉर टुमॉरो 2026’ की टॉप 20 टीमों में से एक है और टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स और हेल्थ के क्षेत्र में काम कर रही है।
21 साल की होमानशिका रेड्डी पुल्लागुर्ला की अगुवाई में, यह टीम एक ऐसा पहनने योग्य सिस्टम (वियरेबल सिस्टम) बना रही है जो सेंसर का इस्तेमाल करके रीढ़ की हड्डी की हलचल को रियल-टाइम में ट्रैक करता है। शुरुआत में इसे राइफल शूटरों के लिए विकसित किया जा रहा है, लेकिन इस सॉल्यूशन का मकसद एथलीटों और कोचों को मूवमेंट पैटर्न समझने और ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने के संभावित जोखिमों का आकलन करने में मदद करना है।
होमानशिका से सुनें कि टॉप 20 में जगह बनाना उनके लिए क्या मायने रखता है और वह इस आइडिया को आगे कैसे ले जाना चाहती हैं।