दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल एक्सपीरियंस सेंटर- सैमसंग ओपेरा हाउस के अंदर क्या है? जानिए…
13-09-2018
बेंगलुरु में दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल एक्सपीरियंस सेंटर, सैमसंग ओपेरा हाउस एक नई जीवनशैली का प्रतिनिधित्व करता है। यह स्टोर नहीं है, यह क्रिएटिविटी और इनोवेशन की ऐसी खास जगह है जहां नए एक्सपीरियंस, आर्ट, कल्चर, टेक्नोलॉजी का अभिसरण होता है। सैमसंग ओपेरा हाउस में आप वर्चुअल रिएलिटी की दुनिया के बारे में गहराई से जान पाएंगे, सैमसंग स्मार्ट ओवन में अपनी पसंदीदा रेसिपी बनाना सीख पाएंगे, फोन की सर्विस के साथ-साथ मोबाइल एक्सेसरीज़ को कस्टमाइज़ भी कराया जा सकेगा। आइए देखें कि दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल एक्सपीरियंस सेंटर के अंदर क्या है….
