skip to content

सैमसंग और डिज़्नी ने पेश किए नए दिलचस्प एआर इमोजी

06-08-2018

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने पॉप्युलर डिज़्नी कैरेक्टर्स के लेटेस्ट सेट को पेश किया है, जिसे गैलेक्सी S9 सीरीज़ द्वारा एआर इमोजी के रूप में जीवन में लाया गया है। यूज़र्स अब खुद को डिज़्नी फ्रोज़न के कैरेक्टर्स में बदलने में सक्षम हो पाएंगे। लोगों के यह प्रिय एनिमेटेड सिंगिंग सितारे, डिज़्नी कैरेक्टर्स के लाइन-अप में शामिल होने वाले लेटेस्ट फैन फेवरेट्स हैं, जिनमें पहले से मिकी और मिनी माउस, डेज़ी डक, गूफी और द इनक्रेडिबल्स की सुपर फैमिली शामिल है।

गैलेक्सी S9 और S9+ के यूज़र्स अब एना, एल्सा, ओलफ और क्रिस्टोफ के एआर (ऑगमेंटेड रिएलिटी) अवतार बना सकते हैं। अपने पसंदीदा डिज़्नी फ्रोज़न कैरेक्टर्स में मेसेज को एनिमेट करने के लिए, गैलेक्सी S9/S9+ के एआर इमोजी मोड को खोलें, गैलेक्सी ऐप स्टोर तक पहुंचने और डिज़्नी फ्रोज़न पैक को डाउनलोड करने के लिए दाईं तरफ बने प्लस आइकन पर टैप करें।

एआर इमोजी दोस्तों के साथ कम्युनिकेशन को पर्सनलाइज़ करने का मज़ेदार तरीका है, जिसमें फेशियल रेकोग्निशन के ज़रिए एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल किया जाता है और जो सभी प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकता है। डिज़्नी फ्रोज़न एआर इमोजी पैक अब गैलेक्सी ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस साझेदारी के तहत आने वाले समय में और एआर इमोजी रिलीज़ के लिए तैयार रहें और अपडेट के लिए भारत न्यूज़रूम लॉग-इन करें।

top