skip to content

कैसे मिलेगी स्मार्ट आईओटी एक्सपीरियंस को ज़िंदगी? CES 2018 में सैमसंग करेगा शेयर

08-01-2018

इस साल CES 2018 में, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए इंटेलिजेंट और बिना बाधा वाले इंटरनेट ऑफ थिंग्स अनुभव के लिए अपने दृष्टिकोण और रणनीति को साझा करेगा, जो कि सैमसंग के लेटेस्ट इनोवेशन में शोकेस किए जाएंगे ताकि अब इस अनुभव को वास्तविकता दी जा सके।

इस साल के CES में सैमसंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लास वेगस के मंडले बे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस CES बैज के साथ सभी क्रेडेंशियल मीडिया के लिए खुला है।

अगर आप भी इसका हिस्सा बनने में दिलचस्पी रखते हैं तो सैमसंग इंडिया मंगलवार, 9 जनवरी, 2018 को सुबह 3:30 बजे से 4:15 बजे तक इन चैनल पर इस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा:

सैमसंग भारत न्यूज़रूम (https://news.samsung.com/bharat/)

सैमसंग इंडिया न्यूज़रूम (https://news.samsung.com/in/)

CES 2018 में सैमसंग की लेटेस्ट जानकारी और घोषणाओं के लिए भी आप हमारी इन वेबसाइट्स पर विज़िट कर सकते हैं।

top